" वज़न कम करना चाहते हैं तो न करें ये गलतियां "
आजकल मोटापे से हर व्यक्ति परेशान हैं, भारत में कम से कम 80% लोगों की यही समस्या है कि वो अपना वज़न कम कैसे करें और अगर कम कर लिया है तो उसे संतुलित कैसे रखें ? जिसके लिए हम हर तरह की कोशिश करते हैं पर फिर भी वजन कम नहीं होता है और अगर कभी कभी वज़न कम हो भी जाता है तो फिर से कुछ समय बाद उतना या उससे अधिक वजन वापस बढ़ जाता है पर ऐसा क्यों होता है क्या आप ये जानते हैं? ऐसा तब होता है, जब हम वज़न तो कम करने की कोशिश करते हैं पर हम कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते है जिन गलतियों के कारण ही या तो हमारा वज़न कम नहीं होता है और अगर कम हो जाता है तो फिर से कुछ समय बाद वापस आ जाता है, सरल शब्दों में अगर मैं आपसे पूछूं कि अगर आप बैंक में पैसा जमा नहीं करोगे तो क्या आपके खाते में पैसा होगा ? नहीं ना बस यही वज़न का नियम है, जब हम अपनी आवश्यकता के अनुसार भोजन करते हैं तो जितनी ऊर्जा हम भोजन के द्वारा ग्रहण करते हैं, उतनी ही ऊर्जा काम करके प्रयोग कर लेते हैं जिसके कारण वज़न नहीं बढ़ता है पर इसके विपरित जब हम अपनी आवश्यकता से अधिक भोजन ग्रहण करते हैं और हम उतनी ऊर्जा का ...