" वज़न कम करना चाहते हैं तो न करें ये गलतियां "
आजकल मोटापे से हर व्यक्ति परेशान हैं, भारत में कम से कम 80% लोगों की यही समस्या है कि वो अपना वज़न कम कैसे करें और अगर कम कर लिया है तो उसे संतुलित कैसे रखें ? जिसके लिए हम हर तरह की कोशिश करते हैं पर फिर भी वजन कम नहीं होता है और अगर कभी कभी वज़न कम हो भी जाता है तो फिर से कुछ समय बाद उतना या उससे अधिक वजन वापस बढ़ जाता है पर ऐसा क्यों होता है क्या आप ये जानते हैं?
ऐसा तब होता है, जब हम वज़न तो कम करने की कोशिश करते हैं पर हम कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते है जिन गलतियों के कारण ही या तो हमारा वज़न कम नहीं होता है और अगर कम हो जाता है तो फिर से कुछ समय बाद वापस आ जाता है, सरल शब्दों में अगर मैं आपसे पूछूं कि अगर आप बैंक में पैसा जमा नहीं करोगे तो क्या आपके खाते में पैसा होगा ? नहीं ना बस यही वज़न का नियम है, जब हम अपनी आवश्यकता के अनुसार भोजन करते हैं तो जितनी ऊर्जा हम भोजन के द्वारा ग्रहण करते हैं, उतनी ही ऊर्जा काम करके प्रयोग कर लेते हैं जिसके कारण वज़न नहीं बढ़ता है पर इसके विपरित जब हम अपनी आवश्यकता से अधिक भोजन ग्रहण करते हैं और हम उतनी ऊर्जा का प्रयोग काम करने में नहीं करते तब भोजन से ली गई वो ऊर्जा (कैलोरी) हमारे शरीर में वसे (फैट) के रूप में जमा होने लगती है जिससे हमारा वज़न बढ़ जाता है और हम मोंटे हो जाते हैं, उदाहरण के लिए यादि किसी व्यक्ति की आयु 30 वर्ष है जिसकी लम्बाई पांच फुट और उसका वजन 60 किलोग्राम है तो उसका बी एम आई 26 केजी /मी२ होंगा जो मोटापे को दर्शाता है क्योंकि इस व्यक्ति की आयु और लम्बाई के अनुसार इसका वज़न 50 किलोग्राम तक होना चाहिए था जो इस लम्बाई के लिए एक आदर्श वज़न है।
वज़न को कम करने के लिए हमें 6 बातों का ध्यान रखना चाहिए
1) संतुलित आहार खाएं अपने खाने में रेशेदार फल, सब्जियां,साबुत अनाज, अंकुरित दालें, सलाद ज्यादा से ज्यादा शामिल करें ताकि उचित मात्रा में फाइबर शरीर को भोजन से मिल सकें।
2) रोज़ 45 मिनट या एक घंटा व्यायाम करें ताकि एक्सरसाइज द्वारा भोजन से ली गई कैलोरी खर्च हो सकें।
3) पानी ज्यादा पीएं जिससे शरीर में पानी की कभी न हों और शरीर अन्दर से साफ़ होता रहे तथा भोजन ग्रहण करने से आधे घंटे पहले 1 गिलास पानी जरूर पिएं ताकि भूख कम लगे और आप आवश्यकता से अधिक भोजन ग्रहण न करें।
4) किसी भी तरह का शारीरिक या मानसिक तनाव न लें तनाव के कारण भी वज़न कम नहीं होता है।
5) प्रतिदिन कम से कम 6 या 7 घंटे की नींद जरूर लें देर रात तक न जागे ।
6) धैर्य बनाए रखें जिस तरह से वजन एक दिन में बढ़ता नहीं है उसी तरह वज़न एक दिन में कम भी नहीं होता है इसके लिए निरन्तर प्रयास करना पड़ता है जिसमें धैर्य की बहुत जरूरत है आप योग्य आहार विशेषज्ञ से परामर्श करें ताकि वो आपको स्वस्थ रखकर कम समय में आपका वज़न कम करने में आपकी मदद कर सकें जिसके लिए आपको अपने और अपनी योग्य आहार विशेषज्ञ ( कलईफआईड डायटिशियन) के ऊपर भरोसा रखना होगा और कुछ गलतियां जैसे सुबह नाश्ता न करना, देर रात तक जागना, बाहर का जकं फ़ूड पिज़्ज़ा, बार्गर, मोमोस खाना कोल्डड्रिंक, जूस पीना या चाय काफी एक या दो बार से ज्यादा एक दिन में पीना या बिल्कुल ही खुद को डायटिंग के नाम पर आधे दिन भूखा रखना या सप्ताह के आखिरी दिन में चीट डाइट फोलो करना इन सभी गलतियों से आप बचें क्योंकि इन गलतियों की वजह से भी वजन कम नहीं होता है और आजकल बच्चे टीवी या मोबाइल देखकर खाना खाते हैं जो बच्चों में वज़न बढ़ने का मुख्य कारण है इसलिए इन सभी गलतियों से बचें घर का बना हुआ संतुलित ताज़ा पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं और दो से तीन घंटों के अन्तराल में बीच बीच में कुछ हेल्दी स्नैक्स जैसे भूनें मखाने, मोमफली या चने खाएं तथा सुबह का नाश्ता प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर्ण जरूर करें ताकि आपकों पूरे दिन काम करने में कमजोरी या आलस न आएं और ये वज़न कम करने में भी सहायता करता है।
Comments
Post a Comment